लालकुआं में देसी तमंचे संग एक गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 315 बोर के देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले दो हत्याओं समेत कई धाराओं में 20 साल की सजा काट चुका है। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 सौ रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया बीती रात पुलिस टीम रेलवे स्टेशन लालकुआं के निकट चेकिंग कर रही थी। इस बीच नगीना कलोनी ठोकर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शब्बीर अहमद पुत्र स्व़क कल्लन निवासी नगीना कलोनी बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया। लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, वह दो हत्याओं व प्राणघातक हमला करने समेत करीब 7 मुकदमों में 20 साल की सजा काटकर आ चुका है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने 25 सौ रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *