रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस से एक-एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के दिन रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा के एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। जबकि दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अब रुद्रप्रयाग से 12 और केदारनाथ विस से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी चुनाव मैदान में डटे हैं।
केदारनाथ विस के रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र केदारनाथ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली माला तिवारी पत्नी योगेश चंद्र ने अपना नाम वापस ले लिया है। केदारनाथ विधान सभा से नामांकन दाखिल करने वाले 14 उम्मीदवारों में एक नाम वापसी होने से अब कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। वहीं रुद्रप्रयाग की रिटर्निंग अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी पत्नी शूरवीर लाल ने अपना नाम वापस ले लिया है। बताया कि रुद्रप्रयाग विधान सभा से नामांकन दाखिल करने वाले 13 उम्मीदवारों में एक नाम वापस लेने से अब 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *