उत्तराखंड

जंगली सूअर के हमले में महिला घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। जिले के मुसाढुंग गांव में एक महिला पर खेत में काम करते वक्त जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के पिछले हिस्से पर सूअर ने गहरे जख्म किए हैं। ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जखोली ब्लक के मुसाढुंग निवासी 66 वर्षीय इन्द्रादेई देवी पत्नी हरि सिंह अपने गांव के करीब खेत में काम कर रही थी। इस बीच जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो महिला के शरीर से खून बह रहा था। जिसके बाद उसे निजी मदद से सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। डक्टर द्वारा यहां महिला का उपचार किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश भट्ट ने बताया कि गांव में लोगों में जंगली सूअर के हमले का खौफ बना है। लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना में भी वन विभाग को महिला का हाल चाल पूछने आना चाहिए था और गांव में लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए थे किंतु विभाग को इस घटना से कोई लेना देना नहीं है, जिससे लोगों में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!