पौड़ी उपचुनाव : एक उम्मीदवार ने लिया नाम वापस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के दिशा-निर्देश पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद के उपचुनाव में चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। रिटर्निंग ऑफिसर/तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि नामांकन पात्रों की जांच की गई, जिसमें सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज सही पाए गए। रविवार को एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया है।
रिटर्निंग ऑफिसर/तहसीलदार ने कहा कि उम्मीदवार दलीप, योगेश, अजयपाल सिंह, गौरव कुमार के नामांकन पत्रों की जांच की। उन्होंने बताया कि रविवार को एक उम्मीदवार योगेश ने उपचुनाव से नाम वापस ले लिया है। जिससे अब तीन प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। तीनों उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 12 जून को मतदान व 14 जून को मतगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *