कीर्तिनगर में वाहन दुर्घटना में एक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर के डांग-धारी मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर सायं को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उपचार के दौरान वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं छह बजे के करीब डांग-धारी मोटर मार्ग पर कीर्तिनगर से पारकोट जाते समय संतोषी माता नामे तोक में चौपहिया वाहन मोड़ पार कर करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक संजय रावतळ्26व् पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी पारकोट व शिवचरण सिंहळ्25व् पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पारकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। तहसीलदार सुनील राज व राजस्व उप निरीक्षक नरेश चंद्र भट्ट ने बताया कि उपचार के दौरान चालक संजय रावत की मौत हो गई। जबकि घायल शिवचरण सिंह को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *