खाई में गिरी कार, एक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गगवाडस्यूं घाटी में ल्वाली-कालेश्वर मोटर मार्ग पर तमलाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए।
घटना शुक्रवार सायं की है। गगवाडस्यूं-तीन के राजस्व उप निरीक्षक दीप चंद्र ने बताया कि पट्टी गगवाडस्यूं के गगवाड़ा गांव निवासी पंकज सजवाण, अजय भंडारी, संतोष सजवाण शुक्रवार की सायं को क्षेत्र के कुजेठा से कार में अपने घर को लौट रहे थे। इस दौरान ल्वाली-कालेश्वर मोटर मार्ग पर तमलाग क्षेत्र के अंतर्गत कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान पंकज सजवाण निवासी गगवाड़ा की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *