मौसम खराब : रोकी केदारनाथ यात्रा, डम्पर खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रुद्रप्रयाग : मौसम खराब होने के चलते मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे केदारनाथ धाम यात्रा को विभिन्न पड़ावों पर रोक दिया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार चारधाम यात्रा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बारिश होने व मौसम खराब होने पर यात्रा को समय-समय पर रोका जा रहा है। वहीं, सोमवार रात को करीब 10 बजे कर्णसिला-जाबरी-मोली मोटर मार्ग पर एक डम्पर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *