कार खाई में गिरी, एक की मौत

Spread the love

 

चमोली। मोली जिले नन्दा नगर घाट क्षेत्र में भेंटी रोड पर लांखी मोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार में सवार लक्ष्मण सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी बांज बगड़ घाट उम्र 32 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है। पुलिस कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में विरेंद्र पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम भेंटी घाट उम्र 40 वर्ष घायल हैं। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मृतक के पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *