बिग ब्रेकिंग

सांसद रीता बहुगुणा जोशी को हिरासत में लिया गया, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में गिरफ्तारी वारंट के बाद हुई थीं पेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लखनऊ , एजेंसी। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दस साल पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को सांसद डक्टर रीता बहुगुणा जोशी की लखनऊ की अदालत में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने जोशी को हिरासत में ले लिया है। सजा के प्रश्न पर सुनवाई जारी है।
मामला वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान का है। रीता बहुगुणा जोशी पर प्रचार समाप्त हो जाने के बाद तक प्रचार करने का आरोप लगा था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।कोर्ट के वारंट पर शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सांसद जोशी हाजिर हुईं। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया।
चमोली के घाट क्षेत्र में कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जनपद के घाट क्षेत्र में भेंटी रोड पर लाखी मोड के पास एक आल्घ्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्घ्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल हो अस्घ्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को सफेद रंग की एक आल्घ्टो कार घाट क्षेत्र में भेंटी रोड पर लाखी मोड के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
इस हादसे में की लक्ष्मण सिंह (32 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह निवासी बांज बगड़ घाट की मौके पर मौत हो गई है। जबकि वीरेंद्र ( 40 वर्ष) पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम भेंटी घाट घायल हो गए। घायल को अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!