एसबीएस कलेज में एक नामांकन रद्द, दो ने लिया नाम वापस

Spread the love

रुद्रपुर। एसबीएस कलेज में छात्रसंघ प्रत्याशियों के नामांकन के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की वैद्यता जांची गई और प्रत्याशियों की नाम वापसी हुई। सुबह 10 से 12 बजे तक प्रत्याशियों की नाम वापसी और दिन में एक से तीन बजे तक नामांकन पत्रों को जांचा गया। छात्रसंघ निर्वाचन कमेटी ने जांच के दौरान शपथ पत्र में तथ्य छिपाने पर कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीए प्रथम सेमेस्टर के शुभम कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके अलावा सचिव पद के प्रत्याशी जसवंत सिंह और कला संकाय प्रतिनिधि की प्रत्याशी आरती कश्यप ने चुनाव से पहले नाम वापस ले लिया है। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर नाम वापसी के बाद प्रशनजीत गाईन अकेले प्रत्याशी रह गए हैं। उनका निर्वेरोध चुना जाना तय है। छह नवंबर को आम सभा के बाद सात नवंबर को सचिव समेत अन्य पदों के लिए मतदान होगा। प्राचार्य ड़ डीसी पंत ने बताया कि दो छात्रसंघ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। इसमें सचिव और कला संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी हैं। इसके अलाव नामांकन पत्र की वैद्यता जांच के दौरान कोषाध्यक्ष प्रत्याशी के शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का मामला सामने आया। इस कारण यह नामांकन रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *