दो दिवसीय दीपावली आजीविका मेले का शुभारंभ

Spread the love

नई टिहरी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के तत्वाधान में विकास भवन परिसर में दो दिवसीय दीपावली आजीविका मेले का शुभारंभ टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी व डीएम इवा श्रीवास्तव ने रिबन काटकर किया। आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।
विधायक नेगी ने आजीवका मेले में महिला स्वंय सहायता समूहों के लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने फास्ट के स्थान पर पहाड़ी व्यंजनों को तरजीह देने की अपील की। कहा कि आजीविका संवर्द्धन के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्घ है। पीएम मोदी भी लोकल फार वोकल का नारा देकर स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पीएम ने मोदी ने उत्तराखंड के स्वरोजगारियों से सीधी बात कर उनका उत्साहवर्धन व उनके उत्पादों को समर्थन देकर प्रचारित करने का काम किया है। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने काम तेजी से किया जायेगा।
डीएम इवा श्रीवास्तव ने भी यहां पर लगे स्टालों का निरीक्षण करते हुये स्थानीय उत्पादों को तरजीह देने की बात कही, ताकि स्थानीय उत्पादों से ग्रामीणों की आजीविका संवर्द्धन हो सके। आजीविका संवर्द्धन के शासन-प्रशासन स्तर पर तमाम तरह के प्रयास हो रहे हैं। पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर के उत्पादों का उपभोग व उत्पादन जरूरी है। इस तरह के मेलों के आयोजन से उत्पादों को प्रचार मिलेगा। मेलों का व्यापक स्तर पर आयोजन का प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर एसएसपी तृप्ति भट्ट, सीडीओ नमामि बंसल, पीडी आनन्द सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *