अपरेशन स्माइल की टीम ने बच्चे को परिजनों से मिलाया

Spread the love

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी जिला पुलिस की अपरेशन स्माइल टीम ने एक बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया। टीम ने बच्चे को राजकीय बाल गृह रोशनाबाद हरिद्वार से बरामद करते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर किया। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी टिहरी के निर्देश पर सीओ अपरेशन ओशिन जोशी के नेतृत्व में अपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदाओं के भौतिक सत्यापन, गुमशुदा बालक-बालिका, महिला-पुरुषों की खोजबीन की जा रही है। इसी क्रम एक अबोध बालक राजकीय बाल गृह रोशनाबाद हरिद्वार में मिला, जो कि गुम-सुम एक कोने में बैठा था। पूरी जांच पड़ताल में बच्चे ने टीम को अपना नाम प्रेम शर्मा पुत्र राहुल शर्मा निवासी फरीदाबार हरियाणा बताया। जिस पर टीम ने बच्चे के पिता से संपर्क कर उन्हें हरिद्वार बुलाया। जहां बच्चे को सीडब्ल्यूसी हरिद्वार के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चा मिलने पर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में प्रभारी एसआई योगेश खुमरियाल, हेड कांस्टेबल मनोज, निशांत, अनिल, कोमल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *