उत्तराखंड

सांसद संजय की गिरफ्तारी अनैतिक कदम: बिष्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर केंद्र सरकार के दबाव में ईडी ने रेड की। लेकिन 10 घंटे की जांच के बाद भी ईडी सांसद के घर से कुछ भी ऐसा बरामद नहीं कर पाई, जो उनके खिलाफ सबूत बन सके। इसके बाद भी अनैतिक गिरफ्तारी की गई है। बिष्ट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सांसद संजय सिंह की बिना सबूत के गिरफ्तारी अनैतिक और कानून का मजाक बनाने जैसा है। इससे पहले विगत संसद के सत्र में वेल में जाकर अपनी बात कहने पर उनका निलंबन किया गया, जो कि एक सोची समझी साजिश दिखाई देती है। इससे पहले ऐसी ही दबिश मनीष सिसोदिया के घर पर भी डाली गई थी और अब अगले टारगेट संजय सिंह को गिरफ्तार करके आम आदमी की आवाज दबाने की नाकाम कोशिश की गई है। सांसद के रूप में संजय ने 5 सालों में हर संसद सत्र में अपने तर्कपूर्ण, ओजस्वी उद्बोधन से अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने कठिन से कठिन समय में बहुत मजबूती से मीडिया के माध्यम से जनता के सामने पार्टी का पक्ष रखने के अलावा कोई मौका नहीं चूका, जब भाजपा के जनविरोधी कारनामों को उजागर न किया हो। भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करते रहे। उससे परेशान भाजपा ने ईडी को हथियार बनाकर गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी का कोई सिपाही इस तरह के हथकंडों से डरेगा नहीं। हम सब संजय सिंह के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!