आशाओं ने अल्मोड़ा बाजार में निकाली चेतावनी रैली

Spread the love

अल्मोड़ा। न्यूनतम वेतन 21 हजार देने समेत लंबित 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण को आशाओं का कार्यबहिष्कार जारी है। शनिवार को आशाओं ने गांधी पार्क से मुख्य बाजार में चेतावनी रैली निकाली। गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आशाओं ने कहा कि बीते 20 दिनों से शांति पूर्व तरीके से आशाएं आंदोलन कर रहीं है। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से आशाओं की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिस कारण आशाओं में भारी रोष है। कहा कि आशाओं के प्रति राज्य सरकार उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाए हुए। आशाओं ने एक स्वर में मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। यहां विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, ममता तिवारी, पूजा, लक्ष्मी, किरन, खष्टी, पुष्पा कनवाल समेत दर्जनों आशाएं मौजूद रहीं। इधर उपपा ने आशाओं के समर्थन में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *