कोटद्वार-पौड़ी

अलग डस्टबिन में डालना होगा जैविक-अजैविक और इलेक्ट्रॉनिक कूड़ा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर पालिका दुगड्डा द्वारा आम जनता को कूड़ा वाहन में जैविक-अजैविक और इलेक्ट्रॉनिक कूड़ा अलग-अलग कूड़ा डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती भावना चौहान ने कहा कि पालिका की ओर से कूड़ा वाहन में जैविक-अजैविक और इलेक्ट्रॉनिक कूड़ा अलग-अलग डालने के लिए डस्टबिन लगाये गये है। उन्होंने जनता से कूड़ा को संबंधित डस्टबिन में डालने की अपील की है। नगर को साफ सुथरा रखने के लिए पालिका प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदान में डाला जायेगा, जिससे लोगों को इनमें अंतर समझ आ सके और लोग खाने पीने की चीजों को बर्बाद ना करें। क्योंकि खाने पीने की चीजों में प्लास्टिक, कांच आदि मिल जाता है और फिर पशु इन्हें भी खा लेते हैं। इसलिए इन वस्तुओं से बचाव जरूरी है। पालिका अध्यक्षा ने कहा कि लोगों को अभी से ही इस ओर जागरूक करना होगा। इसलिए उपलब्ध स्त्रोत पर ही कूड़े को पृथक करने का प्रारंभिक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर ही बहुत सी बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पालिका सभी कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!