ऑल इंडिया एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी ने बताया कि गुरिल्लों का एसएसबी विभाग भौतिक सत्यापन कर रही है। जबकि राज्य सरकार द्वारा पुलिस से यह सत्यापन करवाया जा रहा है। कहा कि गुरिल्लों को सत्यापन करवाने के लिए जागरूक करने के लिए 16 दिसंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी गुरिल्लों से बैठक में आने की अपील की है।