संगठन की बैठक 27 को

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से 27 मार्च को मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड ले. कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *