कूडा निस्तारण को निकाय स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

काशीपुर। स्वच्छ भारत मिशन, शहरी विकास विभाग के आदेश पर नगर निगम के सभागार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर निकाय स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए। शुक्रवार को नगर आयुक्त विवेक राय ने निगम क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी, निजी आवासीय कलोनियों और प्रतिष्ठानों से निकले कूड़े के निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पर गोष्ठी में आये लोगों को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि तीन स्तरीय रणनीति के के तहत योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें पहला वह सारा प्लास्टिक जिसका उत्पादन और इस्तेमाल किया जाता है, उसे निस्तारण (डिस्पोजल) के लिए इकट्ठा किया जाए। दूसरे में प्लास्टिक के कचरे को रिसाइकिल किया जाए या इसे कचरा-भराव क्षेत्र (लैंडफिल साइट) तक नहीं पहुंचने दिया जाए। जिससे जलाशयों को अवरुद्घ करने से रोका जा सके। गोष्ठी में आये पार्षदों, व्यापारियों व विभिन्न समितियों के लोगों ने भी अपने विचार रखे। यहां विकास शर्मा खुट्टू, आकाश गर्ग, प्रभात साहनी, रवि प्रजापति, फिरोज हुसैन, सादिक हुसैन, राजकुमार सेठी, सुनील कुमार शर्मा, संजय कुमार, अनिल जोशी, अनिल कुमार शर्मा, राजकुमार, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सीआर आर्या, जगदीश सिंह राणा, राजू कुमार, अजय रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *