पाटी में विधिक सेवा द्वारा बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन

Spread the love

 

चम्पावत। पाटी के रौलमेल गांव में जिला विधिक सेवा की ओर से शुक्रवार को बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें उपस्थित लोगों को चम्पावत सिविल जज सचिव हेमंत राणा द्वारा विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई। शुक्रवार पाटी के रौलमेल गांव में पी एल वी केशर सिंह फर्त्याल के संचालन में वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई,इस दौरान महिला अधिवक्ताातु ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई सिविल जज के सचिव हेमंत राणा ने विधिक सेवा के उद्देश्यों, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा लोगों को जानकारी देने और गांव के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं के लाभ पहुंचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान पी एल वी मंजू गहतोड़ी,उमेश चंद्र भट्ट, नारायण सिंह,गौरीदत्त, गीता,रविंद्र लड़वाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *