महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर गोष्ठी आयोजित की

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में लक्ष्मी देवी टम्टा शोध और अध्ययन केंद्र की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ कुलपति प्रो़ नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा समेत अतिथियों ने दीप जलाकर किया। ज्योतिबा फुले और लक्ष्मी देवी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम के संरक्षक कुलपित प्रो़ भंडारी ने विवि की संरचना और उसके विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस विवि ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। विवि के प्रशासनिक संरचना, व्यवस्थाओं और विकास पक्ष पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। तीनों परिसरों के लिए कई योजनाओं के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुले और लक्ष्मी देवी का समाजसेवा, महिलाओं के लिए योगदान रहा है। अध्ययन केंद्र के माध्यम से सर्टिफिकेट आदि पाठ्यक्रमों के संचालन किया जाएगा। इधर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने विवि की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। संचालन विभाग की वरिष्ठ शिक्षक ड़ संगीता पंवार और ड़ नीलम ने किया।
ये रहे मौजूद- गोष्ठी में गीता उपाध्याय, संरक्षक प्रो़ भीमा मनराल, प्रो़ प्रवीण सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि प्रो़ शेखर चंद्र जोशी, प्रो़ इला साह, ड़ मुकेश सामंत, ड़संगीता पंवार, ड़ नीलम, ड़ रिजवाना सिद्दीकी, ड़ भाष्कर चौधरी, ड़ ममता असवाल, ड़ संदीप पांडे, ड़ मनोज कुमार आर्या, ड़ अंकिता, ड़ललिता रावल, ड़ ममता कांडपाल, ड़ सरोज जोशी, ड़देवेंद्र चम्याल, ड़ बलवंत कुमार आर्या, ड़ धनी आर्य, ड़ ललित जोशी, दिनेश पटेल, चंदन लाल टम्टा, पंकज जोशी, दर्शन रावत समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *