उत्तराखंड

भाजपा महानगर का बूथ सशक्तिकरण पर बैठक का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्घार्थ अग्रवाल ने रायपुर विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण को लेकर मंडलों की बैठक मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ में होने चाहिए। क्योंकि इस कार्यक्रम में देशवासियों को देश की तकनीकी उन्नति, स्वरोजगार की उपलब्धियां बताई जाती है। उन्होंने बूथों को मजबूत बनाने के लिए बूथ समितियां गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित कर पाएंगी। उन्होंने उत्तराखंड व गढ़वाल के लोगों के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस नेताओं की निंदा की। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कार्यकर्ताओं से हर चुनौती से निपटने को तैयार रहने का आह्वान किया। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल, उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल, मंत्री विमल उनियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, नमो ऐप संयोजक शाकुल उनियाल, विपिन खंडूड़ी, राजेश बडोनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, संजीव मल्होत्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!