जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डैफोडिल पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहानुभूति की नहीं बल्कि समान अनुभूति की आवश्यकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अंशुल बिष्ट व बीईओ दुगड्डा वर्षा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में डायट प्रवक्ता भारत भूषण परमार, शिव प्रसाद भारद्वाज, बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा शिवाली, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल, स्पेशल एजुकेटर संजय ने भी विचार रखे। जिला समन्वयक रीना रावत की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में संयोजक/प्रधानाचार्य नूतन बिष्ट, उमा बुड़कोटी, किशोर बिडलिया, सुधीर अग्रवाल, दानवीर सिंह, राजेंद्र सिंह पाल, गरिमा रावत आदि का सहयोग रहा।