ओएसडी शर्मा ने ग्रामीणों से किया संवाद

Spread the love

नई टिहरी। जनता के द्वार सरकार कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा का तीसरे दिन भी जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण जारी रहा। शर्मा ने तीसरे दिन विकास खण्ड जाखणीधार के ग्राम पिपोला, रगडा, नवाकोट एवं अखोड़ीसैण का भ्रमण कर आमजनों व विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर विकास परक योजनाओं की जानकारी ली। षि, उद्यान, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग पंचायतीराज विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित सभी रेखाीय विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की। षि एवं उद्यान विभागों को गांवों में कैम्प लगाने के निर्देश दिए। प्रतापनगर ब्लक के सौड, रौला कोट व कांडा में कार्यक्रम कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम में ओएसडी ने ग्रामीणों से वार्ताकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। विभागीय अधिकारियों को विभागों की योजनाओं की जानकारी आमजन तक देने को कहा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी प्रतापनगर शाकिर हुसैन, खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार जयपाल सिंह पयाल, नायब तहसीदार गंगा पेटवाल, पशु विभाग के डा़ हिमान्शु पाण्डेय सहित सभी रेखीय विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *