उत्तराखंड

पोस्टकार्ड लिख पीएम मोदी से कांग्रेसियों ने किए सवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। ब्लक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान की अध्यक्षता में कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पोस्टकार्ड लिखकर देश के प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल किए। जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है। जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल ने पुलवामा की घटना का सच देश के सामने रख दिया है। अब फैसला देश की जनता को करना है। भाजपा सत्ता के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है। 2022 में टिहरी विधानसभा के लोगों को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह करके वोट लिया गया। जिसका की खामियाजा आज जनता भुगत रही है। विकास से कोसों दूर हो गए हैं। टिहरी विधानसभा में लोगों को मेडिकल कलेज का सपना दिखाया जा रहा है। जबकि यह मात्र एक चुनावी झुनझुना है। झुठ बोल चुनाव जितना भर भाजपा का मकसद है। प्रदेश में बहू-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन लगातार महिलाओं के साथ टेड़खानी और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। अंकिता भंडारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आज भी अंकिता भंडारी केस के वीआईपी को भाजपा का संरक्षण है। पोस्ट कार्ड के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से सवाल कर पूछा कि अदानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये जो इन्वेस्ट किए गए हैं वह किसके हैं। पन्द्रह लाख रुपये कब गरीबों के खाते में आएंगे। प्रत्येक साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, वह रोजगार बेरोजगार नौजवानों को कब मिलेगा।

गैस सिलेंडर कब घ्400 का मिलेगा। डीजल पेट्रोल कब घ्40 लीटर मिलेगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज सिंह राणा, नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली, कुलदीप सिंह पंवार, पूर्व नगरपालिका विक्रम सिंह पंवार, कैप्टन गब्बर सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, ब्लक अध्यक्ष रजनी भट्ट, सीबी भंडारी, रजनी चौहान, सरस्वती, तनीषा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, वीरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, उत्तम सिंह रावत, अरविंद मोहन सकलानी, शूरवीर सिंह पुंडीर, हरि सिंह मखलोगा, सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!