विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाल कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा, हर घर झंडा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना रहा।


विद्यालय बैंड एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारों से नगर वासियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। रैली गांधी चौक से ऐतिहासिक शताब्दी द्वार तक निकाली गई। शताब्दी द्वार पर कार्यवाहक चेयरमैन कर्नल कुलदीप सिरोही, सेना मेडल, डिप्टी कमांडेंट, जीआरआरसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके देशभक्ति के जज़्बे की सराहना की। प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंद्रियाल ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे वीर बलिदानियों के त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *