पौड़ी जिले में 437566 में से 240640 को वैक्सीन की पहली डोज और 75935 लोगों को लगी दूसरी डोज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी आने के बाद जनपद में स्थिति सामान्य होने लगी है पिछले 24 घंटों में कुल 752 कोविड सैपल लिये गये थे, जिसमे कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जबकि 1 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त सक्रिय मामले घटकर 7 रह गये है। जिले में अभी तक कुल 17356 लोग संक्रमित हुये हैं, जिसमें 17 हजार 121 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सैम्पलिंग लगातार जारी है। सोमवार को जिले में 6 ट्रूनेट, 579 रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गये, जिसमें सभी केस नेगेटिव रहे, वहीं आरटीपीसीआर के 259 सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी अपेक्षित है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से अधिक उम्र के करीब 4 लाख 37 हजार 5 सौ 66 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। जिसमें से अभी तक 2 लाख 40 हजार 6 सौ 40 लोगों को पहली डोज और 75 हजार 9 सौ 35 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। इस तरह से 3 लाख 16 हजार 5 सौ 75 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। वैक्सीनेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जरुरत के अनुसार विशेष टीकाकरण शिविर भी लगाये जा रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग में 3 हजार 121 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज व 20 लोगों को द्वितीय डोज दी गयी। वहीं 45 से अधिक आयु वर्ग के 761 व्यक्तियों को प्रथम डोज व 2 हजार 962 लोगों को द्वितीय डोज दी गयी। वहीं 60 से अधिक आयु के व्यक्तियों में 158 को प्रथम डोज व 1 हजार 232 लोगों को द्वितीय डोज दी गयी। इसके अलावा 29 हैल्थ केयर वर्कर व 8 फील्ड लेवल वर्कर सहित कुल 8 हजार 291 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक 18 से 44 आयु वर्ग में 2 लाख 75 हजार 107 के सापेक्ष 93 हजार 711 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, वहीं 45 वर्ष से 59 आयु वर्ग में 71 हजार 148 के सापेक्ष 72 हजार 162 लोगों को प्रथम डोज एवं 33 हजार 477 लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। 60 से अधिक आयु वर्ग में 84 हजार 700 के सापेक्ष 72 हजार 902 लोगों को प्रथम डोज व 42 हजार 458 लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगायी जा चुकी है। विकलांग व्यक्तियों में 6 हजार 611 के सापेक्ष 1 हजार 686 दिव्यागं व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि 179 नेपाली नागरिकों का टीकाकरण किया गया है। जनपद में टीकाकरण हेतु 19 जुलाई को 1500 वायॅल कोविड वैक्सीन प्राप्त हुयी है। सीएमओ ने बताया कि अब गर्भवती मातायें, दूध पिलाने वाली धात्री मातायें भी कोविड-19 टीकाकरण करवा सकती हैं जो कि पूर्णत: सुरक्षित है। जनपद में निवासरत नेपाली नागरिक जिनके पास आईडी पु्रफ नहीं है, उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए सम्बन्धित व्यक्ति अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सालय/वैक्सीनेशन सेंटर में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *