नौकरी से निकाले कर्मियों ने बूट पलिश कर विरोध दर्ज कराया

Spread the love

हल्द्वानी। रुद्रपुर सिडकुल स्थित एचपी कंपनी का प्लांट बंद होने के बाद निकाले गए कर्मचारियों का आंदोलन 81 दिन से जारी है। सोमवार को बेरोजगार हुए युवाओं ने एचपी मजदूर संघ के बैनर तले नैनीताल रोड पर बूट पलिश कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। साथ ही सरकार से मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। संगठन के अध्यक्ष विनीत कपिल ने कहा कि कंपनी के प्रफिट में होने के बावजूद प्लांट को बंद किया गया। कहा कि सिर्फ सरकार से सब्सिडी लेकर कमाई कर कंपनियां भाग जाती हैं। कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके अलावा सत्ता पक्ष के विधायकों और मंत्रियों के सामने भी अपनी समस्या रखी है। उसके बाद भी सरकार कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, आंदोलन को समर्थन देने एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, इशरत अली, हरीश रावत, यूकेडी उपाध्यक्ष भुवन जोशी, राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, कार्तिक उपाध्याय, शैलेंद्र दानू, विशाल भोजक, गंगा सिंह, धीरेंद्र मेहरा आदि पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *