देश-विदेश

देश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, कई राज्यों ने बढ़ाई स्कूल की छुट्टियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। अब तक देश के कुछ हिस्से में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं मिली है। अब भी भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में है। अपने लेटेस्ट अपडेट में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (कटऊ) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत गंभीर हीटवेव की स्थितियों का अनुमान लगाया है।
आईएमडी के शुक्रवार को बिहार में चल रहे लू के कारण, राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 12वीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी और अब सभी स्कूल स्कूल 24 जून तक बंद रहेंगे।
भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के साथ-साथ कई अन्य राज्यों ने भी अपनी गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गई हैं। अब झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने घोषणा की है कि राज्य में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। वहीं, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
आईएमडी ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम बंगाल, साथ ही झारखंड में रहने वाले लोग अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश अगले दो दिनों तक लू के प्रकोप का सामना करेंगे। अगले 24 घंटे तक तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश और रायलसीमा जैसे राज्यों में भी लू की स्थिति बनी रहेगी।
विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 जून को दोपहर के साथ-साथ रात में भी गर्म हवा यानी गर्मी बनी रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 17 और 18 जून को ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
हालांकि, लोगों को उम्मीद थी कि जून के मध्य से मानसून का आगमन हो जाएगा, लेकिन बदलते मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। फिलहाल, अगले तीन दिनों में मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की ही उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!