खेल मैदान पर अतिक्रमण किए जाने से लोगों में आक्रोश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल: राणीहाट जगत विहार में रेलवे द्वारा खेल मैदान में अतिक्रमण किए जाने के प्रयास पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि राणीहाट में रेलवे ने सारी जमीन अधिग्रहण की है। इसी जमीन पर लोगों की स्वयं की पहल पर बच्चों के लिए खेल मैदान बनाया गया है, लेकिन यहां पर पिटकुल के माध्यम से सब स्टेशन बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि मैदान के आस-पास काफी जमीन खाली पड़ी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौड़ ने कहा कि इससे बच्चों में निराशा है। एक ओर सरकार खेलो इंडिया, बढो इंडिया का स्लोगन दे रही है वहीं दूसरी ओर बच्चों को खेल मैदानों से वंचित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आरवीएनएल के सीपीएम अभिजीत यादव से वार्ता की गई है। जिस पर उनकी ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है। बावजूद मैदान में निर्माण गतिविधियां की जा रही हैं। पूर्व प्रधान मनोज जोशी ने कहा कि खिलाड़ियों की भावनाओं के विपरीत यदि मैदान पर अतिक्रमण किया गया तो उन्हें बच्चों को लेकर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *