नरेंद्र सिंह रौतेला व शाह आलम को उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Spread the love

-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
जयन्त प्रतिनधि।
कोटद्वार : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कोटद्वार की ओर से 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह रौतेला और शाह आलम को इस वर्ष का उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंगलवार को कंपनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आनंदी रामलिंगम, विशिष्ट अतिथि मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीकांत वालगद, निदेशक-अन्य इकाई भानुप्रकाश श्रीवास्तव, महाप्रबंधक बीईएल ए रूधिरामूर्ती व सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष यशपाल तोमर ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। बीईएल परिवार व अप्रेंटिस जनों ने हास्य नाटक-एक अनपढ़ शाम के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही सीएसआर कार्यक्रम के तहत बेस अस्पताल कोटद्वार को तीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *