बिग ब्रेकिंग

पहाड़ में किसानों की आर्थिकी कीवी की खेती से होगी मजबूत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिले के किसानो की आजीविका को कीवी की खेती से मजबूती मिलेगी। जिले के उद्यान विभाग ने किसानों को कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया है। इस वर्ष जिले में जिला योजना व उद्यान मिशन के तहत 17 हेक्टेयर भूमि में कीवी की खेती शुरु की गई है। जिसमें 60 किसान जुट गए हैं। जिले में एलिसन, हवाड, मांटी, तामुरी, एबॉट, ब्रूनो आदि उन्न्न्नत प्रजातियों की कीवी रौपी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ में किसानों की आर्थिकी को कीवी की खेती से मजबूती मिलेगी।
जिले में किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से थलीसैण, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर, कल्जीखाल, पौड़ी व कोट ब्लाक में कीवी की खेती शुरु की गई है। इन विकासखंडों में जिला योजना के तहत 15 हेक्टेयर व उद्यान मिशन के तहत 2 हेक्टेयर भूमि पर कीवी रोपी गई है। जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कीवी मूल रुप से न्यूजीलैंड का फल है। इसे चाइनीज गूजवेरी भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जलवायु के बदले परिवेश में कीवी की खेती पहाड़ में संभावनाओ से भरी है। कीवी से प्रति इकाई क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन व लाभ मिलता है। जंगली जानवरों से सुरक्षित कीवी पोषक तत्वों से भरपूर है। जिसका भंडारण भी देर तक किया जा सकता है। डा. कुमार ने बताया कि कीवी रोपने के तीसरे साल उत्पादन देना शुरु कर देता है। रोपण के लिए दिसंबर व जनवरी माह उपयुक्त होता है। उन्होंने बताया कि जिले में 60 किसान कीवी की खेती से जुड़ गए हैं। साथ ही सात समूह भी बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!