कोटद्वार-पौड़ी

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगें कार्यकर्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
भारतीय पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली में महिला मोर्चा एकेश्वर व सतपुली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्षा नीलम मैंदोला ने कहा कि 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं को जनता तक पहुंचाना है। ताकि राज्य में पूर्ण बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनें। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। जिससे जनता योजनाओं का लाभ उठा सके। बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू डंगवाल, महामंत्री शशिबाला केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, एकेश्वर मंडल अध्यक्षा चंपा असवाल, सतपुली मंडल अध्यक्षा शकुंतला देवी, इंदू जुयाल, कुसुम खंतवाल, सुमन लता ध्यानी, चंद्रकला आर्य, ममता ध्यानी, मालती जुयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!