बीच समंदर बिगड़ी पाकिस्तानी नाविक की तबीयत, भारतीय नौसेना ने बचा ली जान

Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना समंदर में हमेशा ही मदद के लिए तैयार रहती है। बीते कुछ ही दिनों में भारतीय नौसेना ने कई जहाजों और क्रू मेंबर्स की जान बचाई है। अब एक बार फिर से नौसेना ने भूमध्य सागर में एक पाकिस्तानी की जान बचाकर बहादुरी और परोपकार का उदाहरण पेश किया है। दरअसल ईरान की एक फिशिंग बोट अल रहमानी पर सवार पाकिस्तानी क्रू की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल सहायता की जरूरत थी।
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आईएनएस सुमेधा को तैनात किया है। 30 अप्रैल की सुबह अल रहमानी ने मेसेज भेजा।इसके बाद भारतीय शिप पर तैनात मेडिकल टीम तुरंत ईरानी बोट की तरफ रवाना हो गई। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी बोट पर पाकिस्तान के 20 क्रू तैनात थे। वहीं एक क्रू की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। शायद यह समंदर में डूबने से जुड़ा मामला था।
नौसेना ने बताया कि बीमार क्रू का इलाज किया गया और अब उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में पनामा फ्लैग्ड तेल टैंकर पर भी हमला हो गया था। इसके बाद आईएनएस कोच्चि तुरंत शिप को बचाने के लिए उतर पड़ा था। भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर ने शिप को सुरक्षित निकाल लिया।
भारतीय नौसेना ने बताया कि शिप पर सवार 30 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया था और फिर शिप को आगे के पोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया। क्रू मेंबर्स में 22 लोग भारतीय थे। नौसेना ने जब सोमालिया के समुद्री लुटेरों से अदन की खाड़ी के पास रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जहाज को मुक्त कराया था तो पाकिस्तानी नाविकों ने भी भारत जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *