पालिकाध्यक्ष एवं ईओ पर मनमाने ढंग से टेंडर निकालने का आरोप

Spread the love

रुद्रपुर। सभासद रंजीत सिंह नगरकोटि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पालिकाध्यक्ष एवं नगरपालिका ईओ पर मनमाने ढंग से टेंडर निकालने का आरोप लगाया है। नगरकोटि ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों वार्ड 1 के निवासियों एवं भाजपा समर्थित सभासदों के विरोध के बाद बिना सभासद को विश्वास में लिए निकाले गये टेंडरों पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद पालिकाध्यक्ष के द्वारा वार्ड एक में सभासद को बिना विश्वास में लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। ऐसे कार्यों को कराये जाने से पूर्व सिडकुल से एनओसी भी नहीं ली गई है। उन्होंने एसडीएम से मनमाने ढंग से निकाले गए कार्यों को रोके जाने की मांग करते हुए वरीयता के आधार पर अत्याधिक जरूरी कार्य कराने की मांग की है। उन्होंनं चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे पालिकाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *