पालिकाध्यक्ष ने किया पर्यावरण मित्रों की मांगों का समर्थन

Spread the love

रुद्रपुर। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने प्रदेश व्यापी पर्यावरण मित्रों के चल रहे आंदोलन को जायज ठहराते हुए सरकार से समाधान की मांग की। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष दुबे आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर सफाई कर्मियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए।
इधर, देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। संघ के संरक्षक राजपाल ने कहा सरकार को उनकी मांगों का समाधान कराए। यहां चंद्रपाल, राजपाल, महेश वाल्मीकि, सुनील, संजू भारती, सोनू, शिमला, उषा, राजकुमारी, नन्हे लाल, रोहित, राहुल, राजा, नन्ही देवी, लज्जावती, विजयपाल, छोटेलाल, विनोद, महेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *