Uncategorized

नगर से जमा कूड़े पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। नगर पंचायत पर्यावरण मित्रों की लगातार चार दिन की हड़ताल के बाद नगर में कूड़ा जमा होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जल्द से किसी भी हाल में कूड़े का निस्तारण करने की मांग उठाई। गुरुवार को स्टेशन बाजार के पास नगर में कूड़ा न उठने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि चार दिन हो गए हैं। नगर पंचायत पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के कारण चाथे दिन भी नगर से कूड़ा नहीं हट पाया है। लोगों ने कहा कि अगर नगर पंचायत के पर्यावरणों की हड़ताल एक महीने तक लगातार चलती रहेगी तो नगर से कूड़ा ही नहीं हटेगा। लोगों ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की मांगे जायज हैं सरकार को इनकी मांगों को मानना भी चाहिए लेकिन नगर में जमा कूड़े का निस्तारण करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द नगर का कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो सभी लोग मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि जल्द ही वैक्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!