नई टिहरी। जनपद के चम्बा ब्लाक के दिखोल गांव के मनियार में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वनकर्मियों से गुलदार को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ने की मांग की है। ग्रामीण उत्तम रावत ने बताया कि बीती रात उनके सीसीटीवी कैमरों में गुलदार की गतिविधियां कैद हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी उनमें डर का माहौल है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि गुलदार को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार कभी भी इस क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।