नैनीताल में गुलदार दिखाई देने से दहशत

Spread the love

नैनीताल। अयारपाटा क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। स्थानीय वीरेंद्र खंकरियाल व गीता पांडे ने बताया कि शनिवार को दिन में ही गुलदार के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने व पिंजरा लगाने की मांग की है। वनक्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया शहर के विभिन्न स्थानों से गुलदार दिखाई देने की सूचना मिल रही है। विभाग की एक टीम गश्त पर लगाई है। लोगों से भी सचेत रहने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *