उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में विश्व की ऊंचाइयां टू रहा भारत रू अजय भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विश्व की ऊंचाइयां टू रहा है। जल, थल और नभ में भारत ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट विकास तीर्थ यात्रा में भाग लेने के लिए खुरपिया फार्म स्थित राजकीय मडर्न डिग्री कलेज में भाग लेने पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि बीते नौ साल में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश ने सफलता की ऊंचाइयों को टुआ है। एक ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भुखमरी है, वहीं भारत में लोगों को फ्री अनाज मिल रहा है। पूरे देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक मतों से जीतेगी। इसके पश्चात भट्ट ने एक होटल में आयोजित टिफिन बैठक में भाग लिया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया। इस मौके पर सुरेश परिहार, कमलेंद्र सेमवाल, कमल जिंदल, विपिन जल्होत्रा, मनमोहन सक्सेना, लवी सहगल, सचिन चावला, धर्मराज जायसवाल, श्रीकांत राठौर, विवेक राय, पूरन भट्ट, अक्षय अरोरा, लता सिंह, कविता मान, नितेश बाला आदि रहे।
मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया
किच्छा। बुधवार को मिट्टी से भरे डंपर की चपेट आकर सुरेश गायला की मौत हो गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बंगाली कलोनी में उसके घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। बंगाली कलोनीवासियों ने बताया कि सुरेश की मौत के बाद एनएच-74 से बंगाली कलोनी की तरफ आने वाले संपर्क मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात खनन माफिया ने बैरिकेडिंग को जेबीसी मशीन से तोड़ दिया।
अतिक्रमण प्रभावितों के लिए पुर्नवास की मांग
किच्छा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बंडिया चौराहे पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हल्द्वानी रोड से हटाए गए व्यापारियों व अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने भट्ट को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि 27 मई को अभियान के तहत रेलवे स्टेशन से बंडिया तक लगभग 150 व्यापारियों को उजाड़ दिया गया। व्यापार मंडल ने उनके पुर्नवास की मांग की। इस दौरान ड़ एके गुप्ता, व्यापार मंडल नगर महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!