जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोखड़ा ब्लॉक में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। गुलदार की दहशत से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बुधवार को गुलदार की दहशत से पोखड़ा ब्लाक के जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में एक भी बच्चा स्कूल नहीं आया था। गुरुवार को स्कूल में 63 बच्चे आए। शिक्षा विभाग ने बुधवार से बंद स्कूलों को खोल दिया था।
प्रधानाचार्य कुण्जखाल विनोद लाल ने बताया है कि गुरुवार को स्कूल की छात्र संख्या 63 रही। स्कूल में 72 छात्र पंजीकृत है। बुधवार को गुलदार प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिक्षा विभाग से स्कूलों के बंद होने के समय को भी 3 बजे करने को कहा था। ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संजय गुंसाई ने कहा कि जहां गुलदार का डर है उन स्कूलों को लेकर कदम उठाएं जाने चाहिए, यह मांग पर्यटन मंत्री से की गई है। उधर, पोखड़ा के उप शिक्षाधिकारी मनोज जोशी का कहना है कि स्कूलों में जो बच्चे दूर के गांवों से आते है उन्हें स्कूल बंद होने के कुछ पहले छोड़ा जा सकता है। इसको लेकर स्कूलों और एसएमसी से भी बातचीत की जा रही है। ऐसे में दूर के बच्चे समय पर स्कूल से अपने घरों तक पहुंच सकते है।