पंज प्यारे व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी रही आकर्षण का केन्द्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरुद्वारा माता बैसरी बाई की ओर से शनिवार को शहर में शोभायात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गई। इस दौरान पंज प्यारे व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी आकर्षण का केंद्र रही।
रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से सुबह करीब 11 बजे शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे सिख समाज के युवा हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वहीं, समाज की महिला व पुरुष सेवा कार्य करते हुए चल रहे थे। साथ ही महिलाएं कीर्तन भी कर रही थी। यात्रा में पंज प्यारे व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल रही। इस दौरान चित्रों के माध्यम से सिख गुरुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। यात्रा नजीबाबाद चौराहे से पटेल मार्ग, तहसील तिराहा, बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक व गुरुद्वारा गोविंदनगर होते हुए गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर भी लगाया गया। सभी संप्रदाय के व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव बलराम भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, मनोज सैनी, रमेश भाटिया, गोल्डी भाटिया, राकेश आहूजा, देवेंद्र भाटिया, अश्वनी भाटिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *