कोटद्वार-पौड़ी

नव नियुक्त एएसपी मनीषा जोशी ने संभाला कार्यभार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल की नव नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कोटद्वार मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिनस्थों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त कोटद्वार बनाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा महिलाओं व युवतियों को जागरूक करने व यातायात को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जायेगें।
नव नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि पहली प्राथमिकता होगी कि जो महिलाएं और युवतियां यहां से भाग रही है। हर माह कोतवाली में एक केस दर्ज हो रहा है। इस तरह की घटनाओं से लड़कियों के जीवन पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए महिलाओं व युवतियों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जायेगा। यहां सिंगल गाइडेंस ज्यादा है। महिलाओं व युवतियों से वह सम्पर्क करेगें। उन्होंने बताया कि रविवार को रोटरी क्लब के सहयोग से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावाा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था को दुरस्थ बनाये रखना भी प्राथमिकता है। कोटद्वार पार्किंग की व्यवस्था न होने से दिक्कतें आ रही है। बिना जन सहभागिता के यातायात व्यवस्था को दुरस्थ नहीं किया जा सकता है। यातायात को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। एएसपी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की गई है। पुलिस वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा। ताकि प्रकृति की सुंदरता बनी रहे।
पिछले दिनों उत्तराखण्ड शासन द्वारा पौड़ी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मुख्यालय प्रदीप राय का स्नानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार के पद पर किया गया था। जबकि उनके स्थान पर आईआरबी द्वितीय हरिद्वार की उप सेनानायक मनीषा जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 18 और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी स्थानान्तरण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!