कोटद्वार-पौड़ी

जरूरतमंदों को कंबल, मास्क, साबुन वितरित किये

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखण्ड के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कुम्भीचौड़ कोटद्वार में जरूरतमंद, गरीब, बेसहारा, श्रमिकों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।
समिति के उत्तराखण्ड अध्यक्ष कुंदन सिंह टोलिया, महासचिव डॉ. एमएस अंसारी ने जरूरतमंद, गरीब, बेसहारा, श्रमिकों को कंबल, मास्क, साबुन आदि वितरित की। कार्यक्रम में समिति के पौड़ी उपाध्यक्ष नीरज कुमार कमल ने भारतीय रेडक्रॉस समिति के मुख्य सिद्धान्तों, उद्देश्यों, कर्तव्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। समिति के अध्यक्ष ने कोटद्वार में भारतीय रेडक्रॉस समिति की उपशाखा खोलने की सहमति प्रदान की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल, शिक्षक अशोक वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, जीके कोठिया, पूनम पांथरी, अरविन्द वर्मा, केके वर्मा, राजेन्द्र कुमार भंडारी, सुरेश सिंह, सुनील रावत, एके गौड़, आलोक गुप्ता, यशोदा नैथानी, किरणवती, मनोज रावत, केपी पसबोला, दीवान सिंह रावत, राकेश भट्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार कमल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!