जिलासू। क्षेत्र के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने करीब पांच-छह महीने पहले पोर्टल पर आवेदन किया था। संतोष तिवारी और प्रेम सिंह सहित अन्य किसानों के आवेदन भी अभी तक लंबित हैं।
ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण जैसी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद आवेदन ब्लॉक स्तर पर ऑनलाइन लंबित दिखा रहा है। इस देरी के कारण किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लाभ दिलाने की मांग की। वहीं कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल ने बताया कि पोर्टल की आईडी एनआईसी को भेजी गई है। केंद्र सरकार से आईडी अनुमोदित होते ही लंबित कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।