जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड एकेश्वर में पंकज पोखरियाल लगातार दूसरी बार प्रधान संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। पंकज को 47 और महेंद्र डंडरियाल को 28 वोट मिले। पंकज ग्राम सभा सालकोट से लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुने गए थे।
ब्लाक सभागार में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में 75 मतदाताओं में से 47 ने पंकज पोखरियाल के पक्ष में मतदान किया, जबकि महेंद्र डंडरियाल को 28 मत प्राप्त हुए है। उन्होंने इसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए एक साथ मिलकर कार्य करने की बात कही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रैंसोली अनिल रावत, ग्राम प्रधान बंठोली मनोज नेगी, ग्राम प्रधान बौंसाील श्रीमती मीनाक्षी देवी, ग्राम प्रधान गोर्ली श्रीमती पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान विकास रावत, कोऑपरेटिव बैंक के जिला अध्यक्ष डायरेक्टर नरेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह पंवार, सुरजीत, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।