पैनखंडा समुदाय को केन्द्रीय सूची में शामिल करने की मांग की

Spread the love

चमोली। पैनखंडा संघर्ष समिति ने क्रिसमस के अवसर पर जोशीमठ विकासखंड प्रांगण में सांकेतिक धरना देकर पैनखंडा समुदाय को केन्द्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग करते हुए समर्थन में नारेबाजी की। जोशीमठ खंड विकास परिसर में सांकेतिक धरना देने के बाद संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 27 दिसंबर को संघर्ष समिति का शिष्ठमंडल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर जोशीमठ के पैनखंडा समुदाय को केन्द्रीय ओबीसी में शामिल करने की मांग करेगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष कामरेड भरत सिंह कुंवर ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व जोशीमठ के मूल निवासियों को पैनखंडा ओबीसी का आरक्षण राज्य स्तर पर मिल रहा है लेकिन अभी तक पैनखंडा समुदाय केन्द्रीय सूची में शामिल नहीं हुआ है जिस कारण से पूरे विकासखंड जोशीमठ के लोगों में खासा आक्रोश है। कहा कि यदि शिष्ठमंडल को प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्तर से ठोस आश्वासन नही मिला तो आन्दोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। धरना प्रर्दशन में भरत कुंवर, ओमप्रकाश डोभाल, अजीत पाल, सुखदेव बिष्ट, लक्षमण बिष्ट, पुष्कर भुजवांण, जेपी भट्ट, हीरा सिंह पंवार, मुकेश सेमवाल, जानकी प्रसाद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *