परचून की दुकान में शराब बेच रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने को पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने परचून की दुकान में शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमेश्वर-गिरेछीना रोड में मनोज चंद्र लोहनी को दुकान में शराब बेचते और पिलाते हुए पकड़ा। इधर नियम तोड़ने पर पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 हजरी 150 का जुर्माना वसूला। जबकि यातायात नियमों के उल्लघंन में 9 वाहनों का चालान कर 4 हजार 500 का जुर्माना वसूला। बिना लाइसेंस गाड़ी चला रहे चालक का चालान कर वाहन को सीज किया। वही शराब पीकर उत्पात मचा रहे राजेंद्र राम, अर्जुन सिंह, संजय बिष्ट और मुकेश नेगी को गिरफ्तार कर 1 हजार 750 का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और बिना मास्क बाजार व सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे 9 लोगों का चालान कर 900 जुर्माना वसूला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *