Uncategorized

कराटे खिलाड़ी शिवानी को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने से खुशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी आर्या को उत्तराखंड सरकार से महिलाओं के सबसे प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजे जाने पर नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी सहित रानीखेत के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया। शिवानी के कोच एवं एशियन रैफरी सतीश जोशी ने कहा की शिवानी को तीलू रौतेली पुरस्कार कराटे खेल में उनकी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है। अशोक हाल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली की 12वीं की छात्रा शिवानी चार सालों से नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी के निर्देशन में कराटे की बारीकियां सीख रहीं हैं। उसने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत लिया। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र मोर, उत्तराखंड कराटे फेडरेशन के महासचिव संजीव झँगरा, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी, अन्तराष्ट्रीय पदक विजेता हर्षिता चौधरी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त ममता रावत, खेल विभाग के कोच यशपाल भट्ट, राष्ट्रीय चैम्पियन पायल बिष्ट, सरिता गैरा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!