कोटद्वार-पौड़ी

राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से मधु और आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार से अर्चना व रोशनी सम्मानित 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर शनिवार को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने वितरित किया। जनपद पौड़ी गढ़वाल से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित मधु खुगशाल को उत्कृष्ठ सामाजिक कार्या के लिए समानित किया गया। कोविड-19 के रोकथाम में जारी निर्देशों का सही तरीके से अनुपालन करने व डोर-डू-डोर सर्वे करने, टेक होम राशन, महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जयहरीखाल की आंगनबाडी कार्यकत्री अर्चना देवी और पौड़ी पैडुल की रोशनी को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी के वीडियों कान्फ्रेंस कक्ष में बाल एवं महिला विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्रीमती रेखा आर्य ने प्रदेश की सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी श्री गब्र्याल ने प्रशस्ति पत्र एवं धनराशि की प्रतीक चेक देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन महिलाओं को मिल कर हर्ष की अनुभूति होती है। महिलायें आगे आकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है उससे हमारे राज्य एवं जनपद में अच्छा संदेश जाता है। उनके द्वारा समाज के विकास के लिए जो योगदान दिया जाता रहा है वह अनुकरणीय है। तीलू रौतेली प्रदेश की महिलाओं की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शक है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह पुरस्कार महिलाओं एवं तीलू रौतेली के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के विजेताओं को 21 हजार की धनराशि तथा आंगनबाडी कार्यकत्री को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की धनराशि दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!