पार्षद ने वितरित किये वृद्धा पेंशन प्रमाण पत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ के 22 लोगों के वृद्धा पेंशन के आवेदन स्वीकृत कर लिये है। विभाग ने इन लोगों की तीन माह की पेंशन भी जारी कर दी है। विभाग की ओर से 1200 रूपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन दी जाती है।
रविवार को पार्षद सुखपाल शाह ने 22 लोगों को वृद्धा पेंशन के प्रमाण पत्र वितरित किये। पार्षद ने कहा कि जिन गरीब बीपीएल परिवारों के मुखिया की उम्र 60 साल हो चुकी है उन्हें समाज कल्याण वृद्धा पेंशन के रूप में 1200 रूपये प्रतिमाह देती है। लगभग 4 माह पूर्व इन लोगों ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था। अब इनकी पेंशन समाज कल्याण द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। इन लोगों के खाते में तीन माह की पेंशन की धनराशि 3600 रूपये आ चुकी है। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग जरूर करें। बहुत जरूरी होने पर ही मास्क पहनकर और सैनेटाइज का प्रयोग करने के बाद ही घर से बाहर निकले। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी शाह, हरि सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्म सिंह, लव किशोर शर्मा, प्रकाश चंद, दलीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोगेश्वर प्रसाद, नयन सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह, कमला देवी, प्रेमचंद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *